केंद्रीय कैबिनेट की उत्तराखंड को बड़ी सौगात
कैबिनेट ने राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में सोनप्रयाग से केदारनाथ (12.9 किमी) तक रोपवे परियोजना- पर्वतमाला परियोजना के विकास को मंजूरी दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने सोनप्रयाग से केदारनाथ (12.9 किमी) तक 12.9 किमी रोपवे परियोजना के निर्माण को मंजूरी दे दी है।…
