भगवान साबित हो रही है SDRF, 3 दिन में बचाएं गए 13 शिव भक्त।

उत्तराखंड में चल रहे कावड़ मेले के दौरान एसडीआरएफ के जवान किसी भगवान से कम नजर नहीं आ रहे हैं और खासकर उनके लिए जो श्रद्धालु गंगा में नहाते हुए लहरों के साथ बहते चले जा रहे हैं जगह-जगह तैनात इन एसडीआरएफ के जवानों की नजर में जैसे ही कोई व्यक्ति मुसीबत में फंसा हुआ दिखाई देता है यह जवान वैसे ही अपनी ड्यूटी पर काम करना शुरू कर देते हैं फिर वह चाहे सुबह का वक्त हो या फिर रात का अंधेरा एसडीआरएफ के जवान हरिद्वार के अलग-अलग घाटों पर तैनात होकर डूबते हुए लोगों का सहारा बन रहे हैं.

 

हरिद्वार की हर की पौड़ी से लेकर उन तमाम घाटों पर इन जवानों को तैनात किया गया है जहां पर कावड़िया नहा रहे हैं हर बार कावड़ मेले के दौरान एसडीआरएफ की बड़ी भूमिका रहती है और यही कारण है कि आपदा का समय हो या मेले की भीड़ इनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है बीते दिनों उत्तराखंड के कुमाऊं में आई आपदा के दौरान भी इस फोर्स ने जो काम किया उसकी चारों तरफ सरहाना की गई अब कावड़ में लेकर दौरान भी यह फोर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है

कांगड़ा घाट पर कावड़िया मोनू सिंह पुत्र श्री विजेंद्र सिंह, उम्र 21 वर्ष, गांव बदरौली, फरीदाबाद, दिल्ली, नहाते समय  गंगा के तेज बहाव में डूबने लगा, जिस पर SDRF के जवान आशिक अली ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर उसे किनारे निकाला।

◆ कांगड़ा घाट पर एक कावड़िया संदीप सिंह पुत्र श्री जय राम, उम्र 21 वर्ष, निवासी- गोरखपुर उत्तर प्रदेश स्नान करते समय नदी के तेज बहाव में बहने व डूबने लगा। कांगड़ा घाट पर एसडीआरएफ टीम के हेड कांस्टेबल आशिक अली व कांस्टेबल शिवम सिंह द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद उक्त कांवड़िये को सुरक्षित बाहर निकाला।

◆ कांगड़ा घाट पर कावड़िया गोविंद सिंह पुत्र श्री दुलाल सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी- रुद्रपुर खेड़ा, उत्तराखंड, स्नान करते समय नदी के तेज बहाव में डूबने लगा। कांगड़ा घाट पर एसडीआरएफ टीम के हेड कांस्टेबल आशिक अली, कांस्टेबल शिवम सिंह, कांस्टेबल रजत तोमर व कांस्टेबल अनिल कोटियाल द्वारा उक्त युवक को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपर्द किया गया।

◆ कांगड़ा घाट पर कावड़िया करण पुत्र श्री सतवीर, उम्र 17 वर्ष, निवासी- सदर तिकोना पार्क दिल्ली  जो स्नान करते समय नदी के तेज बहाव में डूबने लगा। कांगड़ा घाट पर एसडीआरएफ टीम के हेड कांस्टेबल आशिक अली व फायरमैन लक्ष्मण सिंह द्वारा डग्गी व तैरकर उक्त युवक के पास पहुंचकर सुरक्षित निकाला व उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

◆ कांगड़ा घाट पर कावड़िया अंकित पुत्र श्री संजीव, उम्र 15 वर्ष, पता ग्राम-भोपोली पानीपत हरियाणा को नदी के तेज बहाव में डूबते देख घाट पर तैनात एसडीआरएफ टीम के हेड कांस्टेबल आशिक अली व कांस्टेबल अनिल कोटियाल द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त किशोर को सुरक्षित बाहर निकालकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

◆ बैरागी घाट पर कावड़िया नाम अरुण राठौर, उम्र 32 वर्ष ग्राम जलालपुर जिला मुजफ्फरनगर, नदी के कम बहाव में नदी पार कर रहा था, अचानक जल प्रवाह तेज होने से नदी के बीचों बीच टापू में फंस गया। मौके पर मुस्तैद एसडीआरएफ टीम द्वारा नदी में छलांग लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद उक्त व्यक्ति को रेस्क्यू कर सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *