देहरादून में बन रही ग्रीन बिल्डिंग का कब होगा काम पूरा स्थानीय लोगो को सता रहा है ये डर 

राजधानी देहरादून में बन रही ग्रीन बिल्डिंग को लेकर वहां के स्थानीय लोग बेहद परेशान है परेशानी इस बात की काम करने वाली एजेंसी नियमों को ताक पर रख कर बेसमेंट खोद रही है इतना ही नहीं कई और भी खामियां वहां पर बरती जा रही है.उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक ग्रीन बिल्डिंग का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है जबकि साल 2024 के अक्टूबर महीने में बिल्डिंग सरकार को हैंडोवर होनी थी हैरानी की बात यह है कि कार्यदाई संस्था का काम और गति को लेकर डीएम से लेकर विधायक खजानदास नाराजगी जता चुके है. परंतु बिल्डिंग के काम में अब तक कोई भी ऐसा काम नहीं हुआ है जिसको देखकर यह कहा जा सके की राजधानी देहरादून के बीचो-बीच बन रहा है यह सरकार का प्रोजेक्ट गति पकड़ रहा है। इस बिल्डिंग को लेकर सरकार और विभाग इसलिए भी बेहद उत्साहित हैं क्योंकि यह राज्य की ऐसी पहली बिल्डिंग होगी जहां पर सारे सरकारी दफ्तर एक ही बिल्डिंग में पहुंच जाएंगे अब सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि आखिरकार 230 करोड रुपए से भी अधिक पैसे में बनने वाली यह इमारत का अभी तक बेसमेंट भी तैयार नहीं हुआ है ऊपर से बेसमेंट खुदाई के लिए जिस मानक का इस्तेमाल किया जा रहा है उसको लेकर स्थानीय नागरिक बेहद चिंतित हैं और जिलाधिकारी देहरादून से बार-बार गुहार लगा रहे हैं कि उनके घरों को नुकसान पहुंच सकता है.

करवाई संस्था किस तरह से कार्य कर रही है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की आबादी के बीचो-बीच कंक्रीट मिक्सर प्लांट कंपनी ने लगा दिया था लेकिन जिलाधिकारी देहरादून ने उसे तत्काल रुकवा तो दिया परंतु अन्य जो अनियमितता हो रही हैं उस पर अभी तक किसी की नजर नहीं पहुंची है. अब सवाल यह खड़ा होता है कि आखिरकार राजधानी में शहर के बीचो-बीच इस तरह का कार्य हो रहा है और अब तक इस पर एक्शन क्यों नहीं लिया गया क्यों काम में तेजी लाने के लिए और अनुमतियों के लिए अब तक कंपनी से जवाब तलब नहीं किया गया है, जबकि यह प्रोजेक्ट खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्र सरकार और राज्य के सहयोग से राजधानी देहरादून में पूरा करवा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *