शराब पीकर वाहन चलाने वाले 278 वाहन चालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सभी 278 वाहनों को किया सीज

सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान विगत 10 दिनों में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 585 व्यक्तियों को थाने लाया गया, थाने लाये गये सभी व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान कर 1,87,000 (एक लाख सत्तासी हज़ार ) ₹ का जुर्माना वसूला गया, साथ ही सभी व्यक्तियों को सख्त हिदायत दी गई। विगत 10 दिनों के दौरान पुलिस द्वारा सार्वजनिक मार्गो पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 278 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया, साथ ही उक्त सभी 278 वाहनों को सीज किया गया।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने पर समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *