श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा मंदिर समिति का 30 सदस्यीय अग्रिम दल।

श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा मंदिर समिति का 30 सदस्यीय अग्रिम दल।

 

 

बद्रीनाथ धाम यात्रा पूर्व तैयारियों के आंकलन हेतु बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल विगत 27 मार्च को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे थे यात्रा पूर्व तैयारियों हेतु व्यवस्थाओं का जायजा लिया इसी क्रम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी के निर्देश से आज सोमवार को मंदिर समिति अवर अभियंता गिरीश रावत के नेतृत्व में तीस सदस्यीय दल बदरीनाथ धाम पहुंचा दल में 15 मंदिर कर्मचारी अधिकारी स्वयंसेवक एवं 15 मजदूर है।

अग्रिम दल आज पूर्वाह्न को नृसिंह मंदिर जोशीमठ से श्री बदरीनाथ धाम को प्रस्थान हुआ तथा अपराह्न को बदरीनाथ धाम पहुंच गया है। केदारनाथ धाम हेतु जल्द ही 10 अप्रैल पश्चात बीकेटीसी का अग्रिम दल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम को प्रस्थान करेगा।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी द्वारा उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खाते में पहुंची धनराशि

 

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर समिति का अग्रिम दल श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति के विश्रामगृहों, कार्यालयों, विभिन्न पूजा काउंटरों,दर्शन पंक्ति, स्वागत कार्यालय, मंदिर परिसर के आसपास ,सौंदर्यीकरण कार्य ,विद्युत, पेयजल, संचार व्यवस्था, साफ सफाई सहित मरम्मत कार्य करेगा। बदरीनाथ धाम में मौसम साफ है यद्यपि अभी भी कहीं – कहीं तथा नजदीकी पहाड़ियों पर बर्फ देखी जा सकती है।

 

उल्लेखनीय है कि बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुल रहे है प्रदेश सरकार द्वारा यात्रा पूर्व चारधाम यात्रा की तैयारियां चल रही है वहीं बीकेटीसी के स्तर से भी लगातार यात्रा तैयारियां की जा रही है बदरीनाथ के बाद अब 10 अप्रैल के बाद मंदिर समिति का अग्रिम दल केदारनाथ हेतु भी प्रस्थान करेगा।

ये भी पढ़ें:   प्रधानमंत्री कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर CSC द्वारा प्रदेशभर में योग शिविरों का आयोजन

 

मंदिर समिति के अग्रिम दल‌ में अवर अभियंता गिरीश रावत सहित,वरिष्ठ सहायक जगमोहन बर्त्वाल, सुपरवाइजर भागवत मेहता, इलैक्ट्रिशियन संजय भंडारी, अमित पंवार, विकास सनवाल‌, चालक कन्हैया लाल,प्लंबर महिपाल बिष्ट, यशपाल बिष्ट, मकर सिंह सहित मंदिर समिति के स्वयंसेवक बदरीनाथ धाम पहुंचे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *